प्रोफेसर अत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, 20 जून : राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रो. रामपाल अत्री (47) का सोमवार रात्रि अकस्मात निधन हो गया। प्रो. अत्री विगत 18 वर्षों से अर्थशास्त्र के प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रो. रामपाल अत्री का उनके पैतृक गांव खगल हमीरपुर में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर प्रो रितु जसवाल,पूर्व प्रधानाचार्य सतीश कंवर, प्रो प्रवीण वाला, डॉ राजकुमार संदल, प्रो अजय सहगल, राममूर्ति डॉ लीना, रोहिणी राणा, डॉ मनोज कहोल, डॉ रमन,डॉ सतिंदर, अनय कुमार, चमन बाली, बीके मिश्रा, सुमिन्द्र वर्मा, सतीश कालिया, संजय भाटिया, सन्दीप पुष्कर्ण, विकास चन्द, सुरेंद्र पठानिया, सुशील, धीरज, रजनीश, सुरेंद्र, रेखा, रोबिन इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
