February 21, 2026

इलाके की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पूरा विकास करवाया जाएगा

चंडीगढ,  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जि़ले के लिए लगभग 700 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि इस इलाके की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पूरा विकास करवाया जाएगा। पिछली सरकारों की तरह इस क्षेत्र के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री आज नूंह जि़ले में शहीद राजा हसन खां मेवाती के सम्मान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने वर्षों तक मेवात के लोगों को केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किया, उनकी सुध कभी नहीं ली और इस इलाक़े की खुशहाली के लिए कुछ नहीं किया। 2014 में सत्ता संभालने के बाद वर्तमान सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे प्रदेश में एक समान विकास सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि चाहे मेवात में राजनीतिक फायदा न हो फिर भी जो काम मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में किया, मेवात में भी वही करके दिखाया है। आज तक कोई मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में शायद ही 5-6 बार आया होगा लेकिन मेरा 9 वर्षों में यह 11वां दौरा है। मेवात के लिए किये गए विकास कार्यों का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ रूपए के विकास के काम यहाँ करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आपको कुछ मांगने की जरूरत ही नहीं है।वो जानते हैं कि मेवात के लोगों कि जरुरत क्या है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद राजा हसन खां मेवाती के नाम पर शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नूहं में शोध के लिए चेयर स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही पूर्व विधायक और राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में विकास कार्यो के लिए शहीद हसन खां मेवाती के नाम से 5 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, सेम की समस्या से निपटने के लिए 2 करोड़ के राशि से 18 ट्यूबवेल की स्थापना, पशु पॉलीक्लिनिक की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपए, सिंचाई के तहत माइक्रो प्रोजेक्ट और सौर ऊर्जा के कामों के लिए 18 करोड़ रूपए, गुडगाँव नहर राजस्थान बीकानेर के साथ पुल निर्माण व चौड़ीकरण सहित अन्य पुनर्वास कार्यों के लिए 43 करोड़ रूपए, 33 तालाबों के सौन्दर्यीकरण और पुनस्र्थापना के लिए 64 करोड़ रुपए, 20 इ-लाइब्रेरी की स्थापना, 150 करोड़ की लागत से तावड़ू का क्कङ्खष्ठ गैस्ट हाउस, फिऱोज़पुर झिरका, तावड़ू सब डिविजऩ कार्यालय, नूंह सचिवालय का अतिरिक्त खंड की स्थापना, पहले से संचालित 7 राजीव गांधी खेल स्टेडियम के सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 10 करोड़ रूपए मंजूर करने सहित सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास के कार्यों के लिए करोड़ों रूपए मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिना मांगे नगीना पंचायत के लिए 1 करोड़ की राशि आज ही प्रदान की गई है।मांडीखेड़ा स्थित 100 बिस्तर के अल-आफिया जिला अस्पताल को अपग्रेड करके 200 बिस्तर किया जायेगा। इसके अलावा, गांव और कस्बों में स्वास्थय केंद्रों की स्थापना के लिए विभाग सर्वे करवाएगा और आवश्यकता अनुसार अगले 6 महीनों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो भी गुरुकुल/मदरसा आधुनिक शिक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड के साथ जुड़ेगा उसको 50-80 बच्चों की संख्या पर साल के 2 लाख रुपए, 81-100 बच्चों की संख्या होने पर 3 लाख रुपये, 101-200 बच्चे होने पर 5 लाख रुपये और 200 से अधिक बच्चे होने पर 7 लाख रुपए प्रति वर्ष की दर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 1504 स्थानीय युवाओं को ॥्यक्रहृ के तहत अध्यापक पद के लिए वर्चुअली जॉब लैटर भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पुन्हाना और फिऱोज़पुर झिरखा का कालेज बहुत जल्दी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *