अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित
बैजनाथ, मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बन्डिया के अप्पर नगेहड़ में 4 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित सामुदायिक जनता को समर्पित किया।सीपीएस ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में राजनीति से ऊपर उठ कर विकास को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिये गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दूध गंगा योजना पर 500 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे। किशोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच से मूलभूत ढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बन्डिया पंचायत में 2022-2023 के बजट में पंद्रह लाख रूपये खर्च किए गए है। इस पंचायत में 26 कार्य प्रगति पर है और 2650 कार्य मनरेगा में अर्जित हुए है। उन्होंने कहा कि 15बे वित आयोग के तहत इस पंचायत में 593850 रूपये खर्च हुए है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद में 1,50000 रूपये स्वीकृत हुए है। ग्राम पंचायत प्रधान वन्डिया द्वारा बताई गई पंचायत की वभिन्न समस्याओं को चरणबद्ध तरीके पूरा करने का आश्वासन दिया।
