December 24, 2025

एक पेड़ मां के नाम’पौधारोपण अभियान में आमजन निभाए सक्रिय भागीदारी:डीसी

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आम नागरिकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान में बढ़चढकऱ भागीदारी करते हुए मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है। सरकार की ओर से देश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें सभी को बढ़चढकऱ भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का पौधरोपण एक ही प्राकृतिक तरीका है। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। एक पौधा वृक्ष बनकर बहुमूल्य ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान करता है। इसलिए वृक्षों की महत्ता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए हमारे इर्द-गिर्द हरियाली का होना बहुत जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। प्रकृति और मानव जीवन साथ-साथ चलता है। इसलिए हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *