February 18, 2026

अगले वित्त वर्ष के लिए कलेक्टर रेट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

प्रशासन ने प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर आमजन से मांगे सुझाव

जिला कलेक्टर एवं डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए कलेक्टर रेट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर रेट के निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा द्वारा सुझाव और आपत्तियां 26 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि संयुक्त सब रजिस्ट्रार झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल, बादली और साल्हावास से प्राप्त वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आमजन के सुझाव/ऐतराज के लिए जिला झज्जर की आधिकारिक वेबसाइट (https://jhajjar.nic.in) पर अपलोड कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति सुझाव या आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह आगामी 26 मार्च तक लघु सचिवालय, झज्जर स्थित प्रथम तल पर मुख्य रजिस्ट्रेशन शाखा के कमरा नंबर 111 में दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी सुझाव या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला रजिस्ट्रार ने आमजन से अपील की कि वे कलेक्टर रेट निर्धारण को लेकर कोई सुझाव या आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं तो अवश्य दर्ज करवाएं। प्राप्त सुझाव एवं एतराज की सुनवाई उपरांत एक अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *