December 23, 2025

पंजाब में 20 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना

जालंधर: पहाड़ों में हुई बर्फबारी की कारण मैदानी क्षेत्रों में निरंतर शीतलहर चल रही है। इस वजह से दिन में भी लोग ठिठुर रहे हैं। कई क्षेत्रों में सुबह धुंध भी पड़ने लग पड़ी है।

सुबह के समय सूर्योदय के साथ ही मौसम पूरी तरह से साफ होने लगा है मगर ठंडी हवाएं निरंतर जारी हैं। जालंधर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अनेक हिस्सों में 20 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को जिला फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री से भी कम 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला फाजिल्का का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रहा। दिसंबर के मध्य तक सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है।

शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, साथ ही कोहरे की संभावना भी जताई है। हालांकि, फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे दिसंबर का महीना बिना बारिश के ही गुजरने की उम्मीद है।

बठिंडा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह स्थिति सामान्य से काफी नीचे है। गनीमत है कि अभी धुंध नहीं पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *