February 23, 2026

ओडिशा में ठंड ने दी दस्तक, अगले 3 दिन में 3 डिग्री गिरेगा पारा

भुवनेश्वर: ओडिशा में पिछले दो दिनों से ठंड ने दस्तक दे दी है। उदयगिरी में शनिवार रात के समय पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबिक रविवार को पारा गिरकर 7.8 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, फुलवाणी में तापमान रात के समय 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां भी डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में भी समान स्थिति देखी गई है। भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
इस संबंध में मौसम विभाग कहना है कि ठंड ने दस्तक दे दी है और अब तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के 10 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। फुलवाणी में रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
रात का तापमान दरिंगिबाड़ी में 12 डिग्री, अनुगुल और भवानीपटना में 13 डिग्री, राउरकेला में 13.1 डिग्री, झारसुगुड़ा में 13.3 डिग्री, सुंदरगढ़ और भद्रक में 14.6 डिग्री, केंदुझर में 14.6 डिग्री और ढेंकानाल में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर में 16 डिग्री सेल्सियस और कटक में 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही फुलवाणी में कोहरा छाया रहा।
अनुगुल में आज रात का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पिछले तीन दिनों से सर्दी का मौसम लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *