February 24, 2026

सीएम सुक्खू की फिर बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए लाया गया आईजीएमसी शिमला

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू को इलाज के लिए आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल लाया गया है। सीएम सुक्खू को लगभग 8.40 बजे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हालांकि इससे पहले ही 8:30 बजे अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को छाती में दर्द की शिकायत है इसके साथ ही कुछ अन्य दिक्कतें भी हो रही है। तीन दिन पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। उस दौरान डॉक्टर ने उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी थी। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद से मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आराम ही कर रहे थे व वहीं से सचिवालय का काम भी निपटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *