February 20, 2026

सीएम सुक्खू ने खड़गे से की मुलाकात, बोर्ड-निगमों में ताजपोशी को लेकर हुई चर्चा

शिमला : दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते हुए सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों की माने तो इस दौरान बोर्ड निगमों में ताजपोशी को लेकर भी चर्चा हुई है।

लिहाजा दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू बोर्ड निगमों में ताजपोशी कर सकते हैं, क्योंकि कई बोर्ड निगमों में अभी ताजपोशी होनी है। कैबिनेट में भी अभी एक पद खाली पड़ा है। सूत्रों का कहना हैं कि खड़गे ने बीते दिनों मस्जिद मामले में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान और दुकानों में आई कार्ड को लेकर विक्रमादित्य सिंह के बयान को लेकर भी सीएम सुक्खू से चर्चा की। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़ने ने मस्जिद विवाद को जल्द शांत करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *