सीएम केजरीवाल की बीमारी का जिक्र कर मंच पर ही भावुक हुए सीएम भगवंत मान
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ व जेल में बिगड़ती तबीयत को लेकर इंडी गठबंधन की रैली आज जंतर मंतर पर की गई। इस दौरान इंडी गठबंधन के नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान भावुक हो गए।भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने मोटर साइकिल चोर सुने थे, हमने स्कूटर चोर भी सुने थे, वीसीआर चोर गिरोह भी होते थे। लेकिन बीजेपी ऐसी है जो पार्टियां चुराती है। शिवसेना का तीर-कमान चुरा लिया। शरद पवार की घड़ी चुरा ली। चौटाला की दो चप्पलें चुरा लीं। जो उनके साथ आता है उनको खा जाते हैं। पूरी अकाली दल खा गए। इसलिए इनसे बचो, ये पार्टियां खाते हैं। ये बंदे नहीं खाते हैं।” आगे भावुक होते हुए भगवंत मान ने कहा, ”पिछले 25 साल से डायबिटीज के मरीज हैं। मैं उनके साथ ट्रैवल करता हूं। खाने से पहले उनको चेक करना पड़ता है कि कितनी डायबिटीज है, तब खाना खाते हैं। वर्ना पेट में टीका लगाना पड़ता है। ऐसी हालत में भी यह बंदा देश के लिए लड़ रहा है। उस बंदे ने राजनीति की दशा दिशा ही बदल कर रख दी।”
बीजेपी पर आगे हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा,”सीएम केजरीवाल जहां जाते हैं वहां बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाता है। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। इनकी जमानत होने वाली है तो बीजेपी ने नया पर्चा डा दिया, क्या करेंगे, कौन से वकीलों के पास जाएं हम। क्या करें हम। पूरा देश यह सवाल पूछ रहा। क्या कसूर है उनका।”
