February 23, 2026

मुख्यमंत्री ने राइस मिल्लरोंं को अपनी मिलिंग क्षमता में वृद्धि करने की इजाज़त दी 

चंडीगढ़, राइस मिल्लर ऐसोसीएशनों के आवेदनों पर विचार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने खरीफ की फ़सल मार्किटिंग सीजन 2023-24 के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से अपनी बढ़ी हुई मिलिंग क्षमता (टनों में) की अंतिम रजिस्ट्रेशन करवाने की माँग करने वाले राइस मिल्लरों के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा एक दिन के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है।  

मुख्यमंत्री ने फील्ड स्टाफ द्वारा मिलों के निरीक्षण की आखिरी तारीख़ 28 अगस्त, 2023 से बढ़ाकर 1 सितम्बर, 2023 करन की मंजूरी भी दे दी है।  

इन फ़ैसलों का उद्देश्य राज्य में बाढ़ के कारण बने हालातों के मद्देनजऱ अपनी प्रक्रिया मुकम्मल करवाने में पिछड़ गए राइस मिल्लरों को अपनी नयी स्थापित राइस ईकाइयों की प्रक्रिया को मुकम्मल करने का अवसर प्रदान करना है। इच्छुक राइस मिल्लर 25-8-2023 रात 9 बजे से 26- 08- 2023 की रात तक विभाग के अनाज खरीद पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं।  

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के प्रवक्ता ने बताया कि बढ़ी हुई मिलिंग क्षमता सम्बन्धी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 21-8-2023 तक थी, जिसकी समय-सीमा अब बढ़ी हुई क्षमता की अंतिम रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी राइस मिल्लरों की माँग को विचारते हुए एक दिन और बढ़ा दी गई है।  

यह भी स्पष्ट किया गया था कि पड़ाव 2 की अलॉटमैंट और समझौतों पर हस्ताक्षर करने और बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तारिख़ों समेत अन्य तारीखों में आगे कोई विस्तार नहीं किया जायेगा, जिससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑनलाईन चैकिंग और वैरीफिकेशन के साथ-साथ खरीद केंद्र के साथ मिलों की ऑनलाइन लिंकेज के समूचे उद्देश्य को निर्विघ्न ढंग से प्राप्त करना सुनिश्चित बनाया जा सके।  

जि़क्रयोग्य है कि राइस मिल्लरोंं को अपनी मिलिंग क्षमता में वृद्धि करने की इजाज़त दी जाती है, बशर्ते वह विभाग की कस्टम मिलिंग नीति में निर्धारित उचित मापदण्डों को पूरा करते हों।  

धान का आगामी खरीद सीजन 1 अक्तूबर, 2023 से शुरू होगा, जिस दौरान राज्य की खरीद एजेंसियों और एफ.सी.आई. द्वारा लगभग 182 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) धान की खरीद की जायेगी। सावन की फ़सल मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए कस्टम मिलिंग नीति के उपबंधों के अनुसार किसानों से खरीदा गए धान की फ़सल कस्टम मिलिंग के लिए योग्य राइस मिल्लरों को अलॉट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *