February 15, 2026

उत्तरकाशी में बादल फटा: खीर गंगा नदी में आई भीषण बाढ़

लगभग 20–25 होटल और होमस्टे बह गए, 10-12 लोग लापता

देहरादून, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के धराली गांव के पास खीर गंगा नदी के ऊपर बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। इस हादसे में नदी उफान पर आ गई, जिससे आसपास के लगभग 20–25 होटल और होमस्टे बह गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हैं। उन्होंने बताया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *