February 25, 2026

शिमला जिला के रामपुर में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र की पंचायत सरतारा के गांव कंदार में रात 1:30 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई। बादल फटने से यहां चार मकान पूरी तरह ढह गए व कई अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह है कि मकान ढहने से पहले ही लोग बाहर निकल गए थे व इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। यह अलर्ट कुल्लू, शिमला, कांगड़ा,मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिले में जारी किया गया है। प्रशासन ने नदी नालों के आसपास न जाने व गैर जरूरी यात्राएं न करने की एडवाइजरी जारी कर रखी है। हमीरपुर, ऊना, लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि जिलों में भी आज व कल भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल्लू जिले के गडसा घाटी में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से यहां पांच मकान तेज बहाव में बह गए व 15 से अधिक घरों को क्षति पहुंची है। इसके साथ-साथ तीन पुल और संपर्क सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए है। इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में बारिश के रूप में आई इस आफत के कारण 44 लोगों की जान जा चुकी है व लगभग 8000 करोड रुपए का प्रदेश में नुकसान होने का आकलन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *