सुशील कालिया की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक
क्षेत्र के गांव डंगोह खास में साईं स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने जिला पार्षद सुशील कालिया की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया और पुराने तालाब परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान जहां अवांछित झाड़ियों को हटाया गया,वहीं लोगो में पर्यावरण सरंक्षण की अलख जगाई। उधर सुशील कालिया ने आह्वान किया कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरनाक कुप्रभावों से बचना है तो प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाना और उनका सरंक्षण करें अन्यथा भयावह स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। इस अवसर पर जतेन्द्र राणा, अनुराग राणा, अनमोल राणा, अमित राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
