February 22, 2026

भोरंज में सीटू ने किया विरोध प्रदर्शन

मोहित कांडा, हमीरपुर, देश में बिजली व रेलवे के निजीकरण करने व श्रमिक कल्याण बोर्ड से मनरेगा व सभी निर्माण मजदूरों को बाहर करने के विरोध में भोरंज में बुधवार को सीटू ने विरोध प्रदर्शन किया। मोदी सरकार बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने के लिए वर्ष 2020 में बिजली बिल लाया था। जिसके चलते देश के सभी बिजली बोर्डों को प्राइवेट करने का कार्य किया जा रहा है।यह बात सीटू के राष्ट्रीय सचिव काश्मीर सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी उसी कड़ी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। इससे बिजली के दाम का निर्धारण भी निजी कंपनियों के हाथ में चला जाएगा तथा अपनी मर्जी के मुताबिक दाम तय किए जा सकते हैं। श्रमिकों को मिलने वाले सभी तरह के लाभ बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में लाखों मनरेगा और निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं, उन्हें जो लाभ मिलते थे वे भी बंद कर दिए गए हैं।मजदूरों को जानबूझ कर मिलने वाले लाभों से वंचित किया जा रहा है। इस अवसर पर सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर, सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा व जिला संयुक्त सचिव रंजन शर्मा भोरंज के अध्यक्ष उतम चंद,सचिव सुषमा ने संबोधित किया। विकास खंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *