March 17, 2026

डिजिटल इंडिया वीक’ में भागीदार बनें नागरिक : डीसी

अधिकारी-कर्मचारी व आम नागरिक जल्द पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण
जिला में अब 25 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा डिजिटल इंडिया वीक
झज्जर, 23 जुलाई। भारत सरकार की ओर से आजादी अमृत काल के तहत अब जुलाई माह का अंतिम सप्ताह ‘डिजिटल इंडिया वीक’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। पहले ‘डिजिटल इंडिया वीक’ जुलाई माह के पहले सप्ताह में मनाया जाना था, जिसमें सरकार की ओर से संशोधन किया गया है। यह जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि अब जिला में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक ‘डिजिटल इंडिया वीक’ मनाया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे स्वयं को www.nic.in/diw2023-reg/ पोर्टल पर जाकर पंजीकृत करवाते हुए इस डिजिटल इंडिया वीक अभियान में भागीदार बने और इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित व जागरूक करें।
डीसी ने बताया कि भारत के अभूतपूर्व डिजिटल परिवर्तन का जश्न मनाने के लिए, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया वीक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया वीक का उद्देश्य भारत की तकनीकी प्रक्रिया को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना, टेक स्टार्टअप के लिए सहयोग और व्यावसायिक अवसरों का पता लगाना और नेक्स्ट जेन नागरिकों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण उपरांत सरकार की ओर से आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों, सेवाओं व योजनाओं बारे पंजीकृत व्यक्ति को एसएमएस भेजकर अवगत कराया जाएगा, जिससे आमजन सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं व योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *