February 23, 2026

स्कूल में अध्यापक के न आने से बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

सुखविंद्र, गगरेट, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के घनारी गांव के राजकीय माध्यमिक केंद्र पाठशाला घनारी के एक अध्यापक जो कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस स्कूल में कार्यरत हैं, वह शिक्षक स्कूल में कभी 12 बजे, कभी 1 बजे तो कभी कभार तो आते ही नहीं है। कक्षा चौथी का कार्यभार भी इनके पास है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बार बार बाधित हो रही है। इस शिक्षक ने पिछले डेढ़ वर्ष से इन बच्चों को एक बार भी नहीं पढ़ाया। फिर ऐसे शिक्षकों से क्या उम्मीद की जा सकती है। वैसे तो सरकार शिक्षा अभियान के बड़े-बड़े दावे करती है। अगर शिक्षक ही ऐसा होगा तो बच्चों का भविष्य क्या होगा। इस बारे एस एस सी कमेटी प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि यह शिक्षक न तो स्कूल में समय से आता है और न ही स्कूल के कार्यों में दिलचस्पी रखता है। उन्होंने बताया कि लोगों को अगर जन्म प्रमाण पत्र आदि कार्य के लिए स्कूल में आते हैं तो शिक्षक स्कूल में मिलते नहीं है। उन्होंने इस शिक्षक के स्कूल में आने की शिकायत पहले भी गगरेट के बीओ अधिकारी व जिला ऊना के डिप्टी डायरेक्टर को भी सौंपी थी लेकिन उन्होंने भी आज तक इस शिक्षक पर कोई कारवाई की। कमेटी प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि उन्होंने अब इसकी शिकायत गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा से की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *