सरकारी आदर्श स्कूल लोदीपुर में मनाया गया बाल दिवस
सचिन सोनी,राज घई, श्री आनंदपुर साहिब , आज सरकारी आदर्श स्कूल लोदीपुर में बाल दिवस मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अवतार सिंह दरौली ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों ने शबद गायन, कोरियोग्राफी, भाषण, गिद्दा, भांगड़ा आदि प्रस्तुत किया। जहां छात्रों का मनोरंजन हुआ वहीं उनकी अनूठी प्रतिभा सामने आई और सभी छात्रों ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चरणजीत सिंह, बलकार सिंह, मनिंदर कौर, बलजीत कौर, मुकेश कुमार, गुरचरण सिंह, तपिंदर कौर, अजविंदर कौर, कमलजीत कौर, सुरिंदरपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरसिमरन सिंह, सुशील कुमार, गुरनैब सैनी, गुरप्रीत सिंह, पिंकी रानी, सुखविंदर कौर, राजवीर कौर, जसवीर कौर, तेजवंत कौर, लखवीर कौर, निर्मल कौर, चरणजीत कौर, दविंदर कौर, प्रदीप कौर, रीना रानी, दीप शिखा सैनी, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।
