सर्वहितकारी विद्यामंदिर के शिशुओं ने बाँटा तुलसी प्रसाद
संदीप गिल, नंगल, सर्वहितकारी विद्यामंदिर शिशु वाटिका माधव नगर नंगल द्वारा आज दिनांक 1 अगस्त 2023 को स्कूल में तुलसी के पौधे प्रसाद के रूप में आने-जाने वाले लोगों को नि:शुल्क बाँटे। विद्यामंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इं. केके सूद ने बताया कि ‘शिक्षा भी, संस्कार भी’ के आदर्श उद्देश्य से विद्या प्रदान कर रहे हमारे स्कूल में पढ़ाई कर रहे नन्हें-मुन्ने विद्यार्थी पवित्र सावन की पूर्णिमा व बरसात के चल रहे मौसम में सांकेतिक रूप से वनमहोत्सव मनाने के उपलक्ष में आज स्कूल के मेन गेट के समक्ष तुलसी के पौधे आमजन में वितरण किए। इं. के के सूद ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार एवं भारतीय संस्कृति व मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यामंदिर में अक्सर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर इंः केके सूद ने कहा कि तुलसी के पत्तों का सेवन रोज़ाना हम चाय या दूध इत्यादि में डाल कर परिवार के सभी सदस्य एवं बच्चों व बजुर्गों को भी दे सकतें हैं, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधिक शक्ति को बढ़ावा मिलता हैं। यह पौधा धार्मिक प्रविृत से भी अपने घर में लगाना शुभ माना जाता हैं। इस अवसर पर विद्यामंदिर शिशु वाटिका नंगल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इं. कृष्णकान्तसूद, स्कूल इंचार्ज राज राणी, कोआर्डिनेटर मोनिया, पूजा रानी, नन्हें-मुन्ने विद्यार्थी परी, जशमीत, नायरा, लवनिया, श्रेया, प्रियंका, गरीशिका, ईशा, अखिल, आरव कुमार, आरव सचदेवा, सिद्धार्थ, जसटिन, दिवियाँश, नक्श, अरनव, अंशुमन, अरमान, तेजस, इंद्रप्रीत, अमनिंद्र, पारस, सारांश, अलीशा, गोपाल व अन्य खासतौर पर उपस्थित रहे।
