निजी स्कूलों के बच्चे भी कर रहे हैं सरकारी स्कूलों में शिफ्ट की मांग: हरजोत बैंस
नंगल रैली को ‘पारिवारिक एकत्र’ के रूप में दिया गया दर्जा
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के अवसर पर ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा कार्यालय श्री आनंदपुर साहिब में सर्वजन के कल्याण हेतु श्री सुखमनी साहिब का पाठ बड़े श्रद्धा और भाव के साथ करवाया गया। सुबह के समय आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कीर्तन जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
इस पावन अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होकर अरदास की और नए सत्र की सफलता के लिए परमात्मा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत धार्मिक रूप में करना एक सराहनीय प्रयास है, जो हमें सही मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस शैक्षणिक सत्र के दौरान श्री आनंदपुर साहिब ब्लॉक सहित पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी नई ऊंचाइयों को छुएं और यह वर्ष उपलब्धियों से भरपूर हो। उन्होंने अध्यापकों को भी प्रेरित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस नंगल में दाखिले के लिए बढ़ती रुचि देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह ही माउंट कार्मेल स्कूल से चार विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल में दाखिला लेने के लिए आवेदन दिए। इससे साबित होता है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में बड़ा सुधार आया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों का भरोसा अब सरकारी शिक्षा प्रणाली की ओर बढ़ रहा है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि केवल अध्यापकों की ही नहीं, बल्कि स्कूल के प्रिंसिपल, नॉन-टीचिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और कैंपस प्रबंधन की भी है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्कूलों में सुधार संभव हुआ है। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि हर बच्चे को सुविधाजनक परिवहन मिल सके और वे बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकें।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) शमशेर सिंह और ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मनजीत सिंह मावी ने कहा कि परमात्मा की कृपा से यह धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। उन्होंने इस प्रयास के लिए पूरे कार्यालय स्टाफ और ब्लॉक के अध्यापकों का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो सका।
इस अवसर पर हेड टीचरों, प्रिंसिपलों, कार्यालय स्टाफ और सामाजिक-राजनीतिक नेताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। उपस्थित लोगों में जसबीर सिंह, सुबोध कुमार, कमलप्रीत कौर, रजेश कुमारी, नरेंद्र कुमार, हरजाप सिंह, बलविंदर कौर, गुरविंदर कौर, सुनीता धीमान, संजीत कौर, कमलजीत कौर, बलजिंदर सिंह ढिल्लों, सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह भट्ठल, सुरिंदर सिंह भटनागर, मनिंदर सिंह राणा, प्रिंसिपल चरणजीत सिंह सैनी, कपिल दत्त शर्मा, कुलदीप परमार, इंदरदीप सिंह, हरजीत सिंह सैनी, गुरदर्शन सिंह, गुलशन कुमार, सुरिंदर कालिया, तजिंदर सिंह, संदीप जोशी, पवन कुमार, सुरजीत राणा, बलवीर सिंह, अमृतपाल दिउल, जोगा सिंह, मिहमल, राम कुमार, सुरिंदर सिंह, सुशील कुमार, परमजीत कुमार, शुभाष कुमार, मदन लाल, आम आदमी पार्टी के नेता जगजीत सिंह जग्गी, दविंदर सिंह शिंदू, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, सोनिया, मनिंदर कौर, जसविंदर कौर, रजनी, गुरजीत कौर, नीलम रानी, एकता, अमनप्रीत कौर आदि भी मौजूद थे।
