February 16, 2026

सदन में बाल विधायकों ने उठाए प्रदेश के विभिन्न मुद्दे

प्रदेश में आज बाल सत्र का आयोजन किया गया | जिसमें 68 बच्चों ने हिमाचल के 68 विधायकों की तरह काम किया। इस सत्र में सरकार यानी सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका संभाले नन्हें बच्चों में तीखी बहस हुई। बच्चों ने हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के विभिन्न विषयों पर मुद्दे उठाए। डिजिटल बाल मेले में 25 हजार लोगों ने सहभागिता दर्ज की। सत्र सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पहली बार 68 चयनित बाल विधायकों की साक्षी बनी। विशेष प्रक्रिया से हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के लिए बच्चों की सरकार का गठन किया गया। स्पीकर, मुख्यमंत्री समेत 13 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री और चार संसदीय सचिवों का चयन किया गया। मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चुने हुए बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *