March 31, 2026

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मॉस्को में आयोजित होने वाली वल्र्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2023 के सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश से चयनित 10 खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रदेश ग्रैपलिंग कमेटी के महासचिव गोपाल चंद ने इन खिलाड़ियों के साथ आज मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *