मुख्यमंत्री ने राजीव शुक्ला को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस का प्रभारी तैनात किए जाने के फैसले का स्वागत किया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव शुक्ला को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस का प्रभारी तैनात किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शुक्ला एक कुशल, अनुभवी और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ हैं जो एक लंबे अर्से से पार्टी को अपनी बहुमूल्य सेवाएं देते आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी में भी एक रणनीतिकार के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कॉंग्रेस संगठन और मज़बूत होगा और जनता की भलाई के लिए और बढ़-चढ़कर कार्य करेगा।
