March 11, 2026

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के साथ हरियाणा रोडवेज़ की बस में यात्रा की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम नागरिकों के साथ हरियाणा रोडवेज़ की बस में यात्रा की। वे करनाल से चंडीगढ़ आते हुए बस में सवार हुए और टिकट लेकर यात्रियों के साथ अंबाला कैंट तक सफर किया। उन्होंने बस में सफ़र कर रहे यात्रियों से भी बात की और उनके अनुभवों को जाना। मुख्यमंत्री ने बस के कंडक्टर से बात कर ई- टिकटिंग की व्यवस्था समझी। बस में मुख्यमंत्री को यात्रा करता देख लोग काफी खुश दिखे और कुछ यात्री कैमरे में वीडियो बनाते भी नज़र आए। स्थानीय एक ढाबे पर रूककर मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाक़ात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *