मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने किशन कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया
शिमला: पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
