February 22, 2026

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल बिलासपुर में डिजिटल लाइब्रेरी की रखेंगे आधारशिला

बिलासपुर 18 अक्तूबर 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने एक दिवसीय दौरे पर 19 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर आयेंगे। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान दोपहर 1:00 बजे के उपरांत बिलासपुर के लुहनू मैदान पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री रोड़ा सेक्टर स्थित जिला पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत धोलरा में कृषि विभाग की 5 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कृषि भवन की भी आधारशिला रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *