प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता से की सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही से निपटने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर जनमानस से सहयोग हेतु मुहिम चला रही है। इस मुहिम को सफल बनाना आम जनमानस के सहयोग के बिना संभव नहीं है। अतः इसमें जनता का सहयोग अपेक्षित है। इसलिए प्रदेश सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और एचडीएफसी बैंक में खाता खोले हैं। इस राहत कोष के लिए आम लोग अपनी सहयोग राशि नगद, चेक, या ड्राफ्ट, गूगल पे, आरटीजीएस, एनईएफटी, फोन पे, अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से सीधा छोटा शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में खाता संख्या 40 6101 07381(IFSC code HPSC 0000406 ), एचडीएफसी बैंक के खाता संख्या 99990015041948 (IFSC code HDFC0004116) में जमा करवा सकते हैं। यह धनराशि सरकार की वेबसाइट cmhimachal.nic.in पर ई बैंकिंग द्वारा अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी भेज सकते हैं।इस आपदा के लिए दी गई धनराशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत 100 प्रतिशत आयकर से मुक्त है।
