मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से सेक्टर 8 में बनने वाले अग्रसेन भवन का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, सांसद व राज्यमंत्री ने कुल ₹31 लाख अनुदान राशि की घोषणा की।
