February 20, 2026

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 233 करोड़ रुपये की लागत के 923 विकास कार्यों का उद्घाटन तथा 135 करोड़ रुपये की लागत के 413 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। समारोह के दौरान, श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया

साथ ही, मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में 22 जिला परिषदों, 142 पंचायत समितियों और 5388 ग्राम पंचायतों को स्टाम्प ड्यूटी के अंश के रूप में 573 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। साथ ही, 411 जिला परिषद सदस्यों तथा 3081 पंचायत समिति सदस्यों को 1.45 करोड़ रुपये की मानदेय राशि भी जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *