मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जमीनी चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।
उन्होंने इसे सेवा और समर्पण का सतत उदाहरण बताया। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर सफाई कर्मचारी को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां मिलें, क्योंकि उनके परिश्रम और समर्पण से ही दिल्ली आगे बढ़ती है।
