मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व मंत्री कंवल सिंह, महान विभूतियों और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन में पिछले सत्र की अवधि से इस अवधि के अंतराल में मृत्यु को प्राप्त हुए हरियाणा के भूतपूर्व मंत्री कंवल सिंह, महान विभूतियों और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन भी रखा।
