February 14, 2026

मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारियों को प्रदान की नई गाड़ियां

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दीं। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदीं, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं। जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थीं, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे। सीएम मान ने एसएसएफ फ़ोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि 1 फरवरी को एसएसएफ लॉन्च की गई थी और 15 दिनों का डाटा शेयर करते हुए उन्होंने कहा की 15 दिनों में एसएसएफ ने 124 लोगों को प्राथमिकता सहायता दी है। इनमें से 204 जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएम मान ने कहा कि पहले 1 दिन सड़क हादसे में 17 के करीब लोग अपनी जान गवां बैठे थे पर एस एस एफ आने के बाद 15 दिन में 13 लोगों की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *