हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
रजनीश, हमीरपुर: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बी.आर. राही के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर अत्यंत दु:खद है। एच.पी. स्कूल शिक्षा बोर्ड में उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
