January 27, 2026

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की और जानकारी दी कि हिमाचल ने हाल ही की बरसात में आई प्राकृतिक आपदा से संबंधित ‘आपदा उपरान्त जरूरतों की आकलन रिपोर्ट’ गृह मंत्रालय को सौंप दी है। उन्होंने केन्द्र से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद के लिए धनराशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रियायती हेलीकॉप्टर सेवा योजना के तहत विभिन्न मार्गों को शामिल करने का आग्रह भी किया जिसके लिए मार्गों का विवरण मंत्रालय को भेज गया दिया है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *