January 26, 2026

मुख्यमंत्री मनोहर अपने गांव बनियानी पहुंचे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रोहतक से भिवानी जाते समय अपने गांव बनियानी पहुंचे। अपने पैतृक घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष सामाजिक कार्य के लिए अपने मकान को गांव के सुपुर्द करने का प्रस्ताव रखा जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह गांव उनके लिए दर्शनीय है, क्योंकि उनका बचपन यहां बीता है और पढ़ाई भी यहीं पर रहकर की है। उन्होंने कहा कि यह मकान उनके माता-पिता की निशानी है, जो उन्होंने उनके नाम किया था। उन्होंने कहा कि यह घर आज वे गांव को सुपुर्द कर रहे हैं। उन्होंने अपने मकान के साथ लगते चाचा के बेटे के मकान को भी गांव को सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों घरों को मिलाकर यह लगभग 200 गज का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इस मकान में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। ई-लाइब्रेरी में कंप्यूटर के अलावा किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *