मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी बस का सफर किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले 7 दिन सिटी बस सर्विस आम लोगों के लिए फ्री होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग पोर्टल पर आम जनता से राय लेकर रूट बनाएं. मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार में कुल 34 बस स्टैंड अभी तक बनाए गए हैं। रोडवेज़ में 3500 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती और 1500 भर्ती HKRN के ज़रिए की गई है।पूरे देश में हरियाणा रोडवेज़ का अपना एक अलग और पहला स्थान है। मनोहर लाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में 33000 किलोमीटर सड़कों का सुधार और 7 हज़ार किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग के ज़रिये दूसरे ज़िले से जुड़ा है।
