January 26, 2026

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर दुख जताया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया (दिल्ली) के निधन पर दुख जताया है। आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में 3 दशक से अधिक तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेंद्र बरतरिया (दिल्ली) ने 57 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे मूल रूप से ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *