February 19, 2026

मुख्यमंत्री ने बीड़-बीलिंग में 2 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले विश्व पैराग्लाडिंग कप-2024 की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया

आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीड़-बीलिंग में 2 से 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले विश्व पैराग्लाडिंग कप-2024 की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पैराग्लाडिंग के लिए बीड़ बीलिंग विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थल है। यह हर्ष का विषय है कि इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जिससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

इस मौके पर बीलिंग पैराग्लाडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी और नवाचार) गोकुल बुटैल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *