मुख्यमंत्री ने भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां” विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर Sukhvinder Singh Sukhu ने आज शिमला में “पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भूकम्प और भू-स्खलन जैसे भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां” विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कड़ा कानून बनाने पर विचार कर रही है। पहाड़ों में गृह निर्माण के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की अनुमति, भूमि के भार वहन करने की क्षमता का पता लगाने के साथ-साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर कानून बनाया जाएगा। उन्होंने इसमें लोगों से राज्य सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया है।
