शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई दीं
शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला टीम की अद्वितीय प्रतिभा एवं रणनीतियों ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों की सफलता ने एक बार पुनः भारत की नारी शक्ति की असीम क्षमता को प्रदर्शित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शतरंज ओलंपियाड में भारत को दोहरा स्वर्ण प्राप्त होना वास्तव में देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
