February 15, 2026

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने आज मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ़ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 302 रनों के बड़े अन्तर से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हमारी टीम का प्रदर्शन सबसे बढ़िया चल रहा है और लगातार सात मैच जीत चुकी है। उन्होंने आगामी सभी मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *