मुख्यमंत्री ने 2487 नौजवानों को सरकारी नौकरी के लिए सौंपे नियुक्ति पत्र
संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ अब तक के सबसे बड़े नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान 2487 नौजवानों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले दो सालों में लगभग 43000 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं जा चुकी हैं।
संगरूर में लड्डा कोठी में 2487 नौजवानों को नौकरी पत्र सौंपने के लिए करवाए समागम के दौरान संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 1750 नौजवानों को गृह विभाग, 205 को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, 39 को राजस्व विभाग, 60 को आबकारी विभाग, 421 को स्थानीय निकाय विभाग, चार नौजवानों को सहकारिता विभाग में और आठ नौजवानों को तकनीकी शिक्षा विभाग में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी का मतलब पूरे परिवार के जीवन जीने के सलीकों में गुणात्मक बदलाव आ जाती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने 16 मार्च, 2022 को अपना पद संभाला था और तभी से नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि चाहे पहले भ्रष्टाचार या भाई- भतीजावाद के द्वारा नौकरियाँ दीं जातीं थीं परन्तु अब नौकरियाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरिट के आधार पर दीं जातीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ मिशन रोज़गार’ से नौजवानों के मन में पैदा हुई नकारात्मक भावना दूर करने में मदद मिली है जिस कारण उन्होंने अब विदेश जाने का विचार त्याग दिया है और उल्टा विदेश गए पंजाब के नौजवानों में ‘ वतन वापसी’ का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, “ यदि दो सालों में 43, 000 के करीब नौकरियाँ दीं जा सकतीं हैं तो सवाल पैदा होता है कि नौजवानों की भलाई के लिए पिछले 75 सालों में ऐसा क्यों नहीं किया गया। मैं व्यवस्था को सुधारने और राज्य के विकास में नौजवान वर्ग को सक्रिय हिस्सेदार बनाने के रास्ते पर चला हुआ हूं। “
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभागों में खाली होते ही सभी पद भर देती है जिससे नौजवानों को रोज़गार हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक ठोस विधि अपनाई गई है जिस कारण इन 43, 000 के करीब नौकरियाँ में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी भी अदालत में चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन नौजवानों को पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियाँ दीं गई हैं।
