मुख्यमंत्री ने 20 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे शहर में अब ई-बसों की कुल संख्या 50 से बढ़कर 70 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 90 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन ई-बसों की परिचालन लागत डीजल बसों की तुलना में बेहद कम लगभग 25 रुपये प्रति किलोमीटर है और ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग प्राप्त होगा।
