March 14, 2026

मुख्यमंत्री ने रेवंत रेड्डी जी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेलंगाना पहुंचे।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रेवंत रेड्डी जी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रेड्डी जी के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी और तेलंगाना वासियों की सभी आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *