February 17, 2026

मुख्यमंत्री ने समराला के नज़दीक धुंध के कारण हुए सडक़ हादसे पर दुख जताया

स्थिति पर लगातार नजऱ रख रहे हैं, लोगों को धुंध के दिनों के दौरान वाहन चलाते समय सचेत रहने के लिए कहा
चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समराला के नज़दीक घनी धुंध के कारण हुए दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा अफ़सोस ज़ाहिर किया है, जिस कारण कई यात्री जख़़्मी हो गए हैं।  
मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए बताया कि आज सुबह घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण कई यात्री जख़़्मी हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने जि़ला प्रशासन को सभी ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजऱ रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आने वाले धुंध के दिनों के दौरान लोगों को अपने वाहन सावधानी से चलाने के लिए कहा, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *