February 17, 2026

मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के अंतर्गत आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया

अजय कुमार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत बाथू गांव में शनिवार की रात झुग्गियों में आग लगने से एक महिला सहित उसके दो नाबालिग बच्चों के जिंदा जलने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक विचलित करने वाली घटना है जिसमें एक माँ और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा उसका पति गंभीर रुप से झुलस गया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ सुधार की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवार के आश्रितों को हर संभव मदद प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *