उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह सूचना एक वज्रपात से कम नहीं है। इस दुःखद समाचार से मैं बहुत व्यथित हूँ। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे व परिवार जनों और परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति दें।
