December 25, 2025

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

देश सेवा में उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा

हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन निवासी वीर सपूत परमवीर सिंह के लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद होने की दु:खद सूचना प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर हृदय विदारक है। देश सेवा में उनके अद्वितीय साहस, बलिदान और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *