अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में बिलासपुर के अखिल ठाकुर के स्वर्ण पदक हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी
अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में बिलासपुर के अखिल ठाकुर के स्वर्ण पदक हासिल करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आप इसी तरह अपनी बेमिसाल प्रतिभा से प्रदेश को गौरवान्वित करते रहें।
इस सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
