March 14, 2026

बाबा नाहर सिंह बीर जी के पवित्र स्थान पर छबील लगाई गई

संदीप गिल, नया नंगल, बाबा नाहर सिंह बीर जी के पवित्र स्थान के संचालक ठेकेदार नरेंद्र कांडा ने संगत के सहयोग से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। इस मौके पर प्राइमो कैमिकल लिमिटेड नया नंगल के महा प्रबंधक एम पी एस वालिया की धर्मपत्नी अरूणा वालिया और भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा के सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने विशेष तौर पर हाज़िर हो कर बाबा जी पवित्र स्थान पर समूह संगत के भले की अरदास की। इस मौके पर मनिंद्र वालिया, संजय गुलेरिया, पिंका नंबरदार, रोहित, रवि, नीना, चंचलो, मोनिका रविन्द्र चन्नू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *